entertainment-news News लाइफस्टाइल हेल्थ

अगर इन बीमारियों से बचना है तो गर्मी के सीजन में आइसक्रीम और आम से बनाए दूरी

Written by plusnews24

आम और आइसक्रीम को तो अलग श्रेणी में रखा गया है क्योंकि इसका नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे तपती गर्मी (sweltering heat) में खाने के नाम पर सबसे पहले आइसक्रीम का ही आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सारी चीजों से हमे किस हद तक नुकसान पहुंचता है। आज आपको ऐसे कुछ फूड के बारे में बताएंगे जो हमारे शरीर के लिए खतरनाक है।

ग्रिल्ड मीट

इन दिनों में बहुत से लोगों को खुले आसमान के नीचे घर की छतों पर बारबेक्यू का प्लान बनाने का बड़ा ही शौक होता है। लेकिन यह शौक हमें बहुत ही नुकसान पहुंचाता है। ग्रिल्ड मीट को तैयार करने के लिए हाई तापमान पर पकाया जाता है। और ऐसे सीजन में हाई हीट पर बना खाना खाने से स्वास्थ्य को बहुत नुकसान होता है। यहीं नहीं इससे कैंसर होने के भी चांसेज होते है।

आइसक्रीम

गर्मी के मौसम में छोटों से लेकर बड़ों तक की पहली डिमांड होती है आइसक्रीम। लेकिन क्या आपको पता है कि आइसक्रीम में सबसे अधिक मात्रा में शुगर होता है जो शरीर में मोटापा और डायबिटीज बढ़ाता है। तो ऐसे में जितना हो सके कम खाएं।

ड्राइ फ्रूट्स

गर्मी के सीजन में बादाम, अंजीर, किशमिश या खजूर और खुबानी जैसे ड्राइ फ्रूट्स को कम से कम खाए। लोग इसे इसलिए खाते है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है। लेकिन सभी मौसम में इन्हें नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये मेवे भी शरीर को अंदर से गरम रखते है जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है इसलिए इन्हें कम खाएं।

आम

गर्मी को आम का सीजन कहा जाता है। यह लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन लोगों के इस फेवरेट फल को भी ज्यादा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ज्यादा खाने से पेट की समस्या, डायरिया या फिर सिर दर्द हो सकता है।

मसाले

गर्मी के मौसम में कम से कम स्पाइसी भोजन करना चाहिए। खाने में इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च जैसे मसाले का कम से कम सेवन करना चाहिए। हालांकि इन मसालों की गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।गर्मियों जितना हो सके कम मसालेदार भोजन करें।

About the author

plusnews24

Leave a Comment