News वास्तु ज्ञान

इन राशियों से रहें बचकर, गुस्से का कोई भी हो सकता है शिकार

Written by plusnews24

सभी व्यक्ति का अपना अलग-अलग स्वभाव होता है। उन सभी व्यक्तियों का स्वभाव उनकी जन्म की राशि और कुंडली पर निर्भर होता है। बहुत से लोगों को गुस्सा बहुत आता है तो वहीं बहुत से लोग अपने गुस्से को अपने भीतर ही दबा लेते हैं। बहुत से लोग अपने क्रोध पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में वह अपने गुस्से की वजह से गलत कदम उठा लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी राशियां है। जो क्रोध में आकर बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठा लेते हैं। आइए देखते हैं वह कौन सी राशियां हैं। जिनका गुस्सा इतना खतरनाक होता है कि वह क्या करने वाले हैं या उन्हें भी पता नहीं होता।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक ठहरे हुए पानी की तरह होते हैं। बाहर से एकदम शांत होते हैं। लेकिन इनके अंदर छिपे इनके इमोशंस काफी खतरनाक होते हैं। बाहर से देख कर इन्हें कोई नहीं पहचान सकता कि इनके मन में क्या चल रहा है। इस वजह से इस राशि के लोग बहुत ही खतरनाक होते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है कौन सा तूफान अपने मन में दबाए बैठे हैं। इसका कोई भी पता नहीं लगा सकता लोगों के सामने ऐसा बिहेव करेंगे जैसे यह बहुत खुश है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग सबसे ज्यादा खतरनाक राशियों में आते हैं। इस राशि के लोगों की सबसे खास बात यह होती है कि यह कभी भी कुछ भूलते नहीं सामने वाले ने इनके साथ क्या किया था। यह सारी बातें इन्हें अच्छे से याद रहते हैं। उसका बदला सूत समेत लेने के बारे में सोचते रहते हैं। हालांकि इनके बारे में एक अच्छी बात यह है कि अगर आप इनके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो बदले में या आपसे उससे दुगना अच्छा करने की कोशिश करते हैं। यदि कोई व्यक्ति इनके साथ बुरा करता है। तो वह उसे जल्दी भूल नहीं पाते इसलिए वृश्चिक राशि से भी जितना हो सके सावधानी बरतें।

तुला राशि

इस राशि के जातक वैसे तो बहुत अच्छे स्वभाव के माने जाते हैं। लोगों से अच्छे संबंध बनाकर रखने में माहिर होते हैं। लेकिन कई बार बातों ही बातों में यह अपनी लिमिट भूल जाते हैं कि हमें सामने वाले से किस तरह पेश आना है। इनकी यही आदतें इन्हें सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है। तुला राशि के लोगों को सदैव कुछ नया एंटीक करने में बहुत मजा आता है। अपने से जुड़े लोगों से यह उम्मीद लगा लेते हैं कि वह उनका साथ दें। लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो इस राशि वालों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। गुस्से में इन्हें कुछ भी सूझता नहीं।

मीन राशि

इस राशि के जातक को क्लासिक लवर माना जाता है। यह बिल्कुल ओपन माइंड के लोग होते हैं यह लोगों से खुलकर प्यार करते हैं। परियों की तरह लोगों से अपने संबंध निभाते हैं। प्यार के मामले में इस राशि के लोगों का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता। बात तब वह बेकार हो जाती है। जब इन्हें कोई धोखा देता है। जब इन्हें इस बात का पता चलता है कि सामने वाला व्यक्ति इनसे प्यार ना करके धोखा कर रहा है। यह फिर साथ निभाते हुए उन्हें धोखा दे रहा है तो इनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। बस इसीलिए इस राशि के जातक बहुत खतरनाक माने जाते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग वैसे तो काफी अच्छे कहे जाते हैं। व्यवहार के मामले में लेकिन ज्योतिष के अनुसार इन से बड़ा झूठा कोई नहीं होता। बातों को छिपाना और चीजों को किस तरह लोगों के सामने दिखाना है। इन सब चीजों के ऐसे लोग बहुत माहिर कह जाते हैं। इन लोगों के अंदर की खास बात यह होती है कि यह सामने वाले की आंखों में पढ़ कर उनके दिल की बात जान लेते हैं। बदले में इनके मन में क्या चल रहा है। कोई भी इनके फेस को भी देखकर नहीं पहचान सकता। आगे क्या करने वाले हैं। इस बात को कोई जा नहीं सकता। इसलिए भी इन्हें खतरनाक माना जाता है।

About the author

plusnews24

Leave a Comment