News वास्तु ज्ञान

एक दुल्हन से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, गांव वाले हुए हैरान, मचा बवाल

Written by plusnews24

आपने अक्सर फिल्मों में ही देखा होगा कि दुल्हन से शादी करने के लिए बारात लेकर दो दूल्हे पहुंच जाते हैं। अब इसमें से एक असली है और दूसरा नकली है। रील लाइफ में जो होता है वो रियल लाइफ में भी हो ऐसा संभव नहीं होता है लेकिन इस बार ऐसा हुआ है और एक शादी सामारोह में एक दुल्हन से शादी करने के लिए दो दूल्हे पहुंच गए। यह मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आ रहा है।

दोनों दूल्हे दुल्हन से शादी करने के लिए मंडप तक पहुंच गए। शादी समारोह में हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे मौके पर हड़कंप मच गया। इन दो दूल्हों में से एक लड़का युवती का प्रेमी था जब्कि दूसरा लड़की के घर वालों ने बेटी के लिए चुना था। कन्नौज के ककलापुर गांव में बारात लेकर बड़ी धूमधाम से दूल्हा पहुंचा ही था और लड़की पक्ष बारात का स्वागत कर शादी की रस्में शुरू कर ही रहा था कि उतनी ही देर में दरवाजे पर दूसरी बारात आ गई।

दूसरी बारात देखकर दुल्हन तो खुश हो गई लेकिन बाकी सभी लोग हैंरान हो गए। दूसरी बारात शादी समारोह में पहुंचने वाला दूल्हा लड़की प्रेमी था। प्रेमी की बारात देखकर दुल्हन ने अपने माता-पिता से बोल दिया कि वो उनके द्वारा चुने गए लड़के से शादी नहीं करेगी। दोनों पक्षों के बीच बवाल बढ़ ही रहा था कि किसी ने पुलिस को फ़ोन करके मामले की जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने प्रेमी और दुल्हन को हिरासत में ले लिया। अब दोनों पक्षों में पुलिस ने सुलह कराने का प्रयास शुरू किया।

इस बीच इस कहानी में एक पक्ष की इंट्री हो गई। उस पक्ष में प्रेमी युवक के ससुराल पक्ष था। प्रेमी की पिछले वर्ष 23 जून को शादी तय हो चुकी थी। अब मौके पर पहुंचे लड़के के ससुराल वालों ने प्रेमिका से शादी का विरोध शुरू कर दिया। घंटों तीनों पक्षों में बातचीत और तय हुआ कि दुल्हन पक्ष दूल्हे पक्ष को उनका दिया सामान वापस करेगी, वहीं दूल्हे ने भी तिलक में मिली बाइक वापस कर दी। वहीं युवती के प्रेमी ने भी उस परिवार को धनराशि लौटने की बात की जहां उसकी शादी हुई थी।

तीनों पक्षों ने अपना-अपना समझौता पक्ष पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद दुल्हन और उसके प्रेमी दूल्हे की शादी हुई। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अभी भी यहां सब कुछ खत्म नहीं हुआ था अब गांव का एक परिवार और सामने आया, जिसने दूसरे दूल्हे के सामने अपनी लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा। बारात लेकर आया परिवार मायूस था कि कैसे बिना दुल्हन के वापस जायेंगे। ऐसे में देर रात में दूसरे दूल्हे की भी शादी हो गई।

About the author

plusnews24

Leave a Comment