दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट(Rich people list) में सबसे पहले नंबर पर गिने जाने वाले बिल गेट्स ने हाल ही में अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स से तलाक लेने की घोषणा की थी। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक है। पत्नी से अलग होने के फैसले के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ से संबंधित कई खुलासे हो रहे हैं। खबर के अनुसार बिल गेट्स ने शादीशुदा होने के बाद भी अपने कई वुमन वर्कर को डेट कर रहे थे कहां जा रहा है। अपनी एक महिला कर्मचारी के साथ गेट रोमांटिक रिलेशनशिप में भी थे।
सामने आए कई मामलों में एक मामला या भी है। साल 2000 में बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम करने वाली एक महिला इंजीनियर का नचारी के साथ उनके अवैध संबंध थे। उनके इस रिलेशनशिप के बारे में खुलासा तब हुआ जब इस महिला ने साल 2019 में कंपनी के बोर्ड को लेटर लिखकर इस अफेयर की डिटेल्स शेयर की थी। बिल गेट्स और मेलिंडा ने 1994 में शादी करके रिश्ते में बंधे थे।
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद कंपनी के एक बोर्ड कमेटी ने इस मामले की छानबीन शुरू की छानबीन के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी को पूरा सपोर्ट दिया था। हाला की जांच पूरी होने से पहले ही बिल गेट्स ने कंपनी से रिजाइन दे दिया था। डब्ल्यूएसजे से बातचीत में कंपनी की एक प्रवक्ता ने कहा था कि बिल गेट्स के इस्तीफे का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था।
माइक्रोसॉफ्ट से इस्तीफा देने के साथ ही साथ उन्होंने बर्कशायर हैथवे से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसे बिल गेट्स के दोस्त और दुनिया के सबसे मशहूर इन्वेस्टर वारेन बफेट चलाते हैं। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि वह सत्य नडेला के टेक एडवाइजर बने रहेंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बिल गेट्स शादीशुदा होने के बाद भी कुछ महिलाओं के साथ अवैध संबंध में थे। यहां वह महिला हैं। जो माइक्रोसॉफ्ट तथा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में कार्य करती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस रिलेशन के लिए कभी भी किसी महिला पर जोर जबरदस्ती नहीं थी।