News वास्तु ज्ञान

घर के रोग-दोष को मिटाने के लिए करें यह उपाय, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

Written by plusnews24

कोरोना वायरस से सभी लोग स्वस्थ रहे इस मनोंकामना (psychosis) के साथ हम वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को अपनाकर हम इस बीमारी से दूर रह सकते हैं। अगर हम चाहते है कि हमारा पूरा परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहे और घर के अंदर बीमारी (Disease) ना सके। इसके लिए कुछ बहुत ही सरल उपाय बताए जा रहे हैं। वो सरल उपाय क्या है आइए जानते है उनके बारे में…

अगर घर के किसी न किसी सदस्य को हेल्थ से रिलेटेड कोई ना कोई दिक्कत होती ही रहती है तो इसका कारण हो सकता है वास्तुदोष। कहा जाता है कि घर के मेन गेट से ही नकारात्मकता घर के अंदर आती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम लोग अपने-अपने घरों के बाहर दरवाजे पर जरूर साफ सफाई रखें। साथ ही दरवाजा कही से भी टूटा फूटा नहीं होना चाहिए। यह भी परेशानी की जड़ हो सकती हैं। जिससे घर के लोग आए दिन बीमार बने रहते है। घर के कोनों और दीवारों पर मकड़ी के जाले ना लगने दे। इससे घर के लोगों में मानसिक तनाब बढ़ता है।

दान जरूर करें

घर के मुख्य गेट पर रोजाना स्वास्तिक जरूर बनाएं। अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मधुर ध्वनि करने वाली संगीतमय घंटियां जरूर लगाएं। मधुर धुन सुनकर लोगों का मन शांत रहेगा। घर का बीच का भाग खाली रखें। छत की बीम के नीचे कभी नहीं सोना चाहिए। किसी जरूरतमंदों को जरूर दान दें। समय पर सोए ताकि नींद पूरी हो। सोते समय इस बात का ध्यान विशेष तौर पर रखे कि सिर दक्षिण दिशा की तरफ हो और पैर उत्तर की तरफ ना हो। हर शनिवार काले उड़द और सरसो के तेल का दान करें।

पवित्र मन से हनुमान चालीसा का रोजाना पाठ करना चाहिए जिससे  हनुमानजी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। जो हमें हर तरह की अनहोनी से बचाती है। किसी भी संकट से हमे दूर रखती है। घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी का चित्र लगाएं। ऐसा करके आप घर के वास्तु दोष को कम कर सकती है।  वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में नौ दिन तक अखंड रामायण का पाठ कराएं। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में कर्पूर जरूर जलाएं। घर में कांटेदार पौधे कभी न लगाएं। घर के कमरों का चुनाव इस तरह करे जिससे घर में प्राकृतिक रोशनी और हवा आती रहें। हर पूर्णिमा भगवान शिव की पूजा करें।

About the author

plusnews24

Leave a Comment