News राजनीतिक

चिकन के साथ लिट्टी ना मिलने पर चली गोलियां, एक की हुईं मौत

Written by plusnews24

बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र  से एक बड़ा ही अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां शादी में चिकन के साथ लिट्टी ना मिलने पर गोलोबारी शुरू हो गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। बताया जा रहा है मरने वाले का नाम राजेंद्र सिंह था। अन्य घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य तीनों जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज अस्पताल से गोरखपुर के लिए लेकर रवाना हो गए।

चार लोग हुए घायल

मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह के पड़ोस में एक शादी थी। जहां बारातियों में से किसी को चिकन के साथ लिट्टी देने से मना करने पर लड़ाई शुरू हो गई। मामला ज्यादा गंभीर था जोकि गोलाबारी में तब्दील हो गया। गोलीबारी में राजेंद्र सिंह समेत चार लोगों को गोली लग गई। इलाज के लिए चारों लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। भर्ती किए गए राजेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकियों को गोरखपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और वहां लोगों द्वारा किए जा रहे गुस्से को शांत कराया। उधर परिजनों का कहना है कि इस अस्पताल में बहुत ही अव्यवस्था है। इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है। वहीं के लोगों ने गोली मारने वाले की पहचान कराई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। सन्नाटा छाया हुआ है। कहां शादी की हलचल थी।

About the author

plusnews24

Leave a Comment