News वास्तु ज्ञान

नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है कपूर, ऐसे करें इस्तेमाल

Written by plusnews24

व्यक्ति के जीवन पर उसके कर्मों और वास्तु दोनों का प्रभाव पड़ता है। कई बार अच्छे कर्म होने के बाद भी जीवन में परेशानियां सामने आ जाती है। जो कम होने का नाम ही नहीं लेती हैं। इसकी वजह व्यक्ति का कर्म नहीं बल्कि वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में दो ऊर्जाओं के बारे में बताया गया है। सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा जो व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती हैं।

सकारात्मक ऊर्जा जहां व्यक्ति के जीवन को सरल बनाती हैं, जिससे सुख-शांति, उन्नति और आर्थिक स्थिति उसकी मजबूत होती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में परेशानियां और तनाव पैदा करती हैं, जिससे व्यक्ति और उसका पूरा परिवार जूझता है।

अगर आपके घर में तनाव है और आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु है, जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को प्रभावित कर रही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप इस नकारात्मक ऊर्जा को कपूर की मदद से ऐसे खत्म कर सकते हैं।

घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए सबसे पहले घर के सभी कमरों में कपूर रख दें। कपूर जब गलकर खत्म हो जायेगा तो आपके घर में सकारात्मक शक्ति का प्रवाह होगा। वास्तु दोष भी खत्म हो जाएगा।

कपूर के तेल की कुछ बूंदे नहाते समय आप पानी में डाल लें। इससे आपके शरीर में मौजूद नेगेटिव ऊर्जा का नाश होगा। वहीं आप पहले से भी ज्यादा छसुत रहेंगे।

सोने से पहले नियमित रोजाना किचन की सफाई करें। इसके बाद एक कटोरी में कपूर और लौंग जलाएं। ये काम घर की स्वामिनी करना चाहिए। ऐसा रोजाना करने से घर में अन्न के भंडार हमेशा भरे रहेंगे। इस उपाय को करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किचन में कोई जूठा बर्तन न पड़ा हो।

About the author

plusnews24

Leave a Comment