cricket News किक्रेट

पृथ्वी शॉ की शानदार पारी पर फिदा हुए गर्लफ्रेंड, रोमांटिक अंदाज में किया पोस्ट

Written by plusnews24

आईपीएल के 14 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के धुरंधरों ने पंजाब को 6 विकेट से मात दे दी। इस मैच में पृथ्वी शा (Prithvi Shaw) ने बड़ी तूफानी पारी खेली उन्होंने 17 गेंदों पर 32 रन की ताबड़तोड़ बौछार की। पृथ्वी शा ने अपनी तूफानी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। पृथ्वी शाह ने अपनी तूफानी पारी से सभी फैंस का दिल जीत लिया। यही नहीं पृथ्वी की गर्लफ्रेंड प्राची सिंह भी उनकी बैटिंग की फैन हो गई।

गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

आईपीएल में पृथ्वी शाह की ताबड़तोड़ बैटिंग देखकर उनकी गर्लफ्रेंड भी बहुत खुश हुई। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी की फोटो पोस्ट करते हुए हार्ट इमोजी भी लगाई। आपको बता दें कि प्राची सिंह और पृथ्वी सामने डेटिंग की बात अब तक नहीं अपना ही है लेकिन प्राची सिंह द्वारा किए गए पोस्ट से दोनों के बीच की दूरियां कम हो रही है। और साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों का रिश्ता किस हद तक है।

कौन है प्राची सिंह

आईपीएल के 2020 सीजन के दौरान प्राची सिंह के साथ पृथ्वी शॉ की डेटिंग की गलत खबरें उड़ाई जा रही थी प्राची सिंह तब चर्चा में आई जब वह कलर्स टीवी के शो उड़ान में वंशिका शर्मा के किरदार  में नजर आई। प्राची सिंह इस शो  2019 में हिस्सा बनी।

दिल्ली ने पंजाब को दी मात

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन के 92 रन के दम पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के मुकाबले में छह विकेट से पंजाब किंग को मात दे दी। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंद भारतीय रहते हुए 4 विकेट गवा कर हासिल कर लिया। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल की यह दूसरी जीत है और टीम के अब 4 अंक हो गए हैं तालिका में वह दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

About the author

plusnews24

Leave a Comment