वास्तु ज्ञान

भूल से भी न करें इन चीजों का दान, दरिद्रता और गरीबी पड़ जाएंगी गले

Written by plusnews24

दान को सबसे बड़ा पुण्य मन गया है। शास्त्रों के अनुसार अगर व्यक्ति दान करता है तो उसकी कई परेशानियों का अंत अपने आप हो जाता है। वहीं भगवान तो खुश होते ही हैं लेकिन आप जिसे दान देते हैं वो आपको खुश रहने का आशीर्वाद देता है। दान देना अच्छी बात है लेकिन क्या-क्या दान देना चाहिए और क्या दान नहीं देना चाहिए इस बारे में आपको जानकारी होना जरुरी है। शास्त्रों में ऐसी कई चीजों का दान देना महापाप माना गया है। कभी भी भूल से भी आप इन चीजों का दान मत करें।

  • दान देते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी को भी नुकीली या धारदार चीजों का दान मत करिये। ऐसा करने से आपकी सुख शांति भंग होती है।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष होता है तो तेल दान करना चाहिए। इसे शुभ माना गया है लेकिन तेल दान करते समय एक बात का विशेष ध्यान रहे कि दान देने वाला तेल खराब नहीं होना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है।
  • अगर आप किसी को भोजन दान करने की सोच रहे हैं तो कभी भी बासी भोजन दान न करें। कुत्ते और गाय को बासी रोटी देना भी शुभ नहीं माना गया है। अगर आप किसी को भी बासी भोजन दान करते हैं तो उसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर पड़ता है। परिवार के सदस्य बीमार होते हैं।
  • अगर आप बर्तन दान कर रहे हैं तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी स्टील या प्लास्टिक के बर्तन दान न करें। प्लास्टिक के बर्तन दान करने से व्यापार नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जबकि स्टील के बर्तन दान करने से घर की सुखशांति प्रभावित होती है।
  • झाड़ू को कभी दान नहीं करना चाहिए। मां लक्ष्मी का प्रतिक झाड़ू को माना गया है। अगर आपने झाड़ू को दान किया तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

About the author

plusnews24

Leave a Comment