entertainment-news News लाइफस्टाइल

मृत प्रेमी के अंगूठे से भरवाई गई नाबालिग प्रेमिका की मांग, जानें पूरा मामला

Written by plusnews24

पश्चिम बंगाल के वर्तमान से एक बड़ा ही चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने फांसी लगाकर जिंदगी को खत्म कर लिया है। इस घटना से गुस्साए गांव के लोगों ने आक्रोश में आकर जबरजस्ती प्रेमिका की मांग भरवा दी। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग धर्म के थे। दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिक थे। जिसकी वजह से लड़के की मां शादी के खिलाफ थी। इस बात के चलते प्रेमी और प्रेमिका में कुछ विवाद हुआ और लड़के ने या गलत कदम उठा लिया।

शव से भरवाई मांग

बताया जा रहा है मरने से पहले लड़के ने प्रेमिका से फोन में बात की उसने आत्महत्या करने की बात उसको बताई। यही नहीं व्हाट्सएप पर प्रेमिका को अपनी फोटो भेज कर खुद की जान लेली।

जब इस बात की जानकारी पुलिस को पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब लड़के के शव को गांव लाया गया तो फिर से विवाद शुरू हो गया।

गांव वालों ने इस घटना का पूरा जिम्मेदार प्रेमिका और उसकी मां को बताया यही नहीं दोनों के साथ मारपीट की दोनों को जबरदस्ती उठाकर शव के पास बैठा दिया। लड़के के मृत शरीर से नाबालिक लड़की की मांग मरवा दे लड़का शहर के कांटा कुकुर इलाके के रहने वाला है।

पड़ोसियों का कहना है कि लड़की को इस बात की पूरी जानकारी थी कि लड़का आत्महत्या करने जा रहा है। लड़के की मां का फोन नंबर भी था। अगर समय रहते वह इस बात की सूचना परिजनों को दे देती तो शायद लड़के को बचाया जा सकता था।

About the author

plusnews24

Leave a Comment