entertainment-news लाइफस्टाइल

यूपी : फेरों से पहले दुल्हन के इस फैसले से बारातियों में छाया सन्नाटा, वापस लौटी बारात

Written by plusnews24

शादी जैसे पवित्र बंधन में बनने के लिए लोग झूठ का सहारा लेते हैं। लोगों से जीवन की सच्चाई छुपाकर वह नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन किस्मत हर बार साथ नहीं देती। कोतवाली इलाके के एक गांव कासगंज के ढोलना के इलाके पचगई गांव में एक बारात बरेली के उझानी इलाके में आई थी लेकिन दूल्हे में किसी कमी के चलते रात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि बरात करने के समय दुल्हन ने जब दूल्हे को देखा तो उसकी एक आंख छोटी थी। बस यही देख कर दुल्हन आग बबूला हो गई। उसने फेरे लेने से मना कर दिया। यही नहीं दुल्हन स्टेज से उतरकर अपने कमरे में वापस आ गई।

दुल्हन ने साफ-साफ शादी करने से मना कर दिया वह समझाने के बावजूद भी बात नहीं बनी तो बरात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। इस बीच रिश्तेदारों सहित विच वानी ने मामले को थामने की कोशिश की लेकिन थमा नहीं।

जब यह बात बारातियों तक पहुंची तो वहां भी सन्नाटा छा गया व्हिच वानी ने दोबारा लड़की से जाकर बात की लेकिन लड़की अपने फैसले से हटी नहीं उसने अपने गहने भी उतार कर रख दिए। दुल्हन पूरा मन बना चुकी थी कि वह शादी नहीं करेगी। लाख समझाने पर भी उसने अपना फैसला नहीं बदला। बोली मेरी जिंदगी का सवाल है।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी सोच विचार किया वह चाहते थे कि शादी हो जाए लेकिन बेटी के फैसले के आगे उन्हें भी झुकना पड़ा पूरा दिन मनाने समझाने पर निकल गया लेकिन बात ना बनी दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी इंकार कर दिया।
उनका कहना था कि आगे चलकर बात बिगड़े इससे पहले अभी इस बात पर विचार कर लेना चाहिए। दोनों पक्षों ने लेन-देन का हिसाब किया। इसके बाद बरात वापस लौट गई।

About the author

plusnews24

Leave a Comment