वास्तु ज्ञान

राशिफल 06 अप्रैल 2021: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज क्षमता से बाहर कार्यों की जिम्मेदारी ना ले तो ही बेहतर है | स्वास्थ्य और कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा | इस राशि के छात्रों को आज किसी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक उच्च अधिकारीयों से अच्छे संबंध बनाये रखे, ये आपको सफलता दिलाएगा | आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कुछ कर सकते है | आज किसी सरकारी काम में आपको मदद मिलेगी | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर तनाव लेने से बचे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | व्यापारी आज कोई बड़ी डील करने वाले है | आज जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे, परिवार संग घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते है | बच्चे प्रसन्न होंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है, उनकी मेहनत रंग लाएगी | आज कुछ खर्चे होने वाले है, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डालेंगे | विवाह को लेकर चल रहे वार्तालाप में कोई अवरोध उत्पन्न हो सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अटके पड़े कार्यो में आज किसी की मदद मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातक अपने प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा कर लेंगे, जिससे उनकी तारीफ होगी | शाम के समय माता पिता संग टहलने निकल सकते है, आप अच्छा महसूस करेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | व्यर्थ खर्चा करने की आदत बदलने की कोशिश करे | स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर है, थकान और कमजोरी महसूस कर सकते है | संतान से मिला कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा | किसी को उधार दिया धन मिलने के आसार बन रहे है | अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने में आप सफल होंगे | संतान के भविष्य को लेकर विचारमग्न रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आपको किसी प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिलने वाला है | निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर होगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आपको जीवनसाथी की भावनाओ को समझने की कोशिश करनी चाहिए |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे जातक इस दिशा में कोई कदम उठा सकते है | व्यापारी जातक आज जोखिम उठाने से बचे | घर में किसी से मतभेद हो सकते है, आप बात को बढ़ने ना दे सूझबूझ से मामले को शांत करे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लेकिन आपके शत्रु भी सक्रीय है, इसीलिए आपको सावधानी बरतनी होगी | सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा | शाम के समय मित्र संग किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | परिवार के लिए समय निकालने में आप सफल होंगे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के आपके प्रयास सफल होंगे | व्यापारियों को आज उम्मीद से अधिक मेहनत करनी होगी | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी कार्यो में आज पूरा सहयोग करेगा, आप प्रसन्न होंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलो फलदायक रहेगा | कोर्ट कचहरी में चल रहा कोई मामला खत्म होने की दिशा में है | आज बड़े आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन का दिन चुनौतीभरा साबित होगा |

About the author

plusnews24

Leave a Comment