वास्तु ज्ञान

राशिफल 10 अप्रैल 2021: आज इन राशियों पर मेहरबान है ग्रह नक्षत्र, जानिए अपनी राशि का हाल…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | जिस वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, और परिवार को इससे शिकायत होगी | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है | स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ साबित होगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यवसायियों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिस वजह से मन में प्रसन्नता रहेगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है, जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ले सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | आज किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है | इस राशि की महिलाये आज खरीददारी कर सकती है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको की तलाश पूरी होगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन चुनौतीभरा बीतेगा | अपने किसी काम में आपको पिताजी से मदद मिलने वाली है | व्यवसाय में तगड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा | आज शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहे | जीवनसाथी की कही कोई बात परेशान कर सकती है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | दैनिक आवश्यकता की कुछ वस्तुए आप खरीद सकते है | किसी काम में आ रही अड़चन शाम तक दूर हो जाएगी | वैसे आज के दिन उधार लेनदेन से परहेज रखे तो बेहतर है | आज जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे, प्रेम में वृद्धि होगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसे लेकर आप थोड़े बिजी रहेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | पारिवारिक मसलो पर ध्यान देना आवश्यक होगा, विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना है | निजी जीवन अच्छा बीतेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | लंबित कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातक आज काम में ध्यान दे, बॉस की नजर आप पर रहेगी | घर में बीमार चल रहे शख्स की सेहत में सुधार आने से आप राहत महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको व्यर्थ के खर्चो पर लगाम डालनी होगी, अन्यथा आर्थिक संकट में फंस सकते है | संतान आपसे कोई जरुरी बात शेयर कर सकती है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिश्रित फल देने वाला साबित होगा | एक तरफ जहाँ बना बनाया काम बिगड़ सकता है, वो वही धन लाभ होने की भी सम्भावना है | कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है, जिस वजह से आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ख़ास साबित होगा | नौकरी पेशा जातको आज ऑफिस में उपहार मिल सकता है | शेयर बाजार में निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | शाम के समय निजी कार्य की वजह से यात्रा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में सामंझस्य बढ़ेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लेकिन आज किस्मत आपका साथ दे रही है | आज के दिन किया गया कार्य सफल होगा | अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है | विवाहितो का दिन बढ़िया रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में चल रहा विवाद आज समाप्त होगा, जिससे आपको राहत मिलेगी | ऑफिस में आज आपका कार्यभार बढ़ सकता है | व्यापारी जातक कुछ नया आजमाने के बारे में विचार कर सकते है | शाम का समय मित्र संग मौज मस्ती में बीत सकता है |

About the author

plusnews24

Leave a Comment