News वास्तु ज्ञान

राशिफल 15 मई 2021: आज मिथुन राशि में होंगे चंद्र देव, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन दिन उत्तम रहेगा | अपने अटके हुए कामो को समय पर पूरा करने में आप सफल होंगे | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों से मदद लेनी पड़ेगी | शाम के समय कोई खर्चा हो सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करना होगा, क्योंकि आपके शत्रु मौके की तलाश में है | किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता आ सकता है | आज घर में बुजुर्ग से वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना बन रही है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारी नई योजना पर काम करेंगे | जमीन जायदाद में निवेश करने की सोच रहे है, तो पिताजी से बात अवश्य करे | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे कोई परेशानी शेयर कर सकता है, जिसका आप मिलकर हल निकालेंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ख़ास साबित होगा | घर में विवाह योग्य सदस्य का विवाह पक्का हो सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | रोजगार को लेकर आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे | दैनिक आवश्यकताओ पर कुछ धनराशि खर्च करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी निजी काम में आपको करीबी की मदद लेनी पड़ेगी | आज पड़ोसी से बहस हो सकती है , आप इसे बढ़ने ना दे | शाम का समय परिवार के बच्चो संग मौज मस्ती में बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव को दूर करने का प्रयास करे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, जिससे सभी प्रसन्न होंगे | आज जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | शाम को माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लम्बे समय कोई रिश्तेदार मुलाकात के आ सकता है, जिस वजह से घर में सभी व्यस्त रहेंगे | कामकाज को लेकर उचित फल मिलेगा | वैसे आज के दिन तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे तो बेहतर है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी भी कार्य को शंका के साथ ना करे, अन्यथा असफल होने की संभावना है | इस राशि के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे | आज आपको मामा पक्ष से धनलाभ होने के आसार बन रहे | आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
कामकाज को लेकर आज आपका दिन शुभ रहेगा | हालाँकि अपनी सेहत को लेकर आज सावधान रहे | अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी चिंता कम होगी | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को आज सफलता मिलने वाली है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपको आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए | व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ नहीं होगा, लेकिन वे संतुष्ट रहेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में कोई बाद विवाद की वजह बन सकती है, जिसे आप दबाने की कोशिश कर रहे थे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आपके सोचे हुए काम पुरे होंगे | आज शुभ कार्य का आरम्भ बुजुर्गो आशीर्वाद लेकर करे, सफलता मिलेगी | व्यापारी आज सावधान रहे, क्योंकि साझेदारी की वजह से बड़ी गड़बड़ी हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | आज रिश्तो को लेकर आपको संवेदनशील रहना होगा | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है, जिस वजह से वे तनाव में आ सकते है | शाम के समय परिजनों संग किसी जरुरी बात पर चर्चा हो सकती है |

About the author

plusnews24

Leave a Comment