मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कामकाज में सफलता मिलेगी, जिससे चेहरे पर उत्साह का भाव रहेगा | अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश सफल होगी | सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज आपका कोई करीबी आपका नुकसान करा सकता है, इसीलिए सावधान रहना होगा | परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की प्लानिंग हो सकती है | नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में आज नए मित्र बनाएंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | जमीन जायदाद को लेकर आज परिवार में चर्चा हो सकती है | इस दौरान किसी भी तरह का विवाद पैदा ना होने दे | व्यापारियों की कोई अटकी हुयी डील पूरी होने वाली है | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि कामकाज में सावधानी से काम लेना होगा | किसी सरकारी काम में आपको उम्मीद से अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी | सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी आपसे भविष्य को लेकर कुछ जरुरी बाते कर सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | आज के बिना किसी चिंता के आप निवेश कर सकते है, आज लाभ कमाने का दिन है | आज परिवार के बुजुर्ग सदस्य आपसे बेहद प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन में आज वाणी पर संयम रखे, अन्यथा ये रिश्ते में दरार की वजह बन सकती है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर आप व्यस्त रहेंगे, जिस वजह से थकान भी हो सकती है | आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहना होगा | जीवनसाथी की धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी कार्य को आप हाथ लेंगे, उसे आप समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | आज कोई परिचित लम्बे समय बाद अचानक मिलने आ सकता है | माताजी के स्वस्थ्य में आ रही परेशानी आज दूर होंगी | जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर परिवार को लेकर आज कुछ खर्चा करना पड़ सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों को आज गुरुजनो से मदद की दरकार होगी | आज आपका ध्यान आमदनी के स्त्रोत बढ़ाने पर रहेगा | दाम्पत्य जीवन में हल्की उठापटक हो सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप शान्ति महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में आज प्रिय को आपसे शिकायत रहेगी | परिवार में आपसी प्रेमभाव बढ़ेगा | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस के काम से दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित होगा | कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है | विदेश से व्यापर करने वाले जातको के लिए दिन ठीक रहेगा | आज के दिन तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे | किसी गलतफहमी की वजह से दाम्पत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आप आलस्य से दूर रहे, अन्यथा आपके कार्य प्रभावित होंगे | साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे है, तो आज का दिन शुभ है | आज पिताजी से आपको काम की सलाह मिलेगी | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | आज ऐसे कार्य से बचे जिसमे आपको यात्रा करनी पड़े | नौकरीपेशा जातको को सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | आपकी सेहत ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में लम्बे समय बाद जीवनसाथी संग सुकूनभरे पल बिताएंगे |