मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा | सामाजिक कार्यो से जुड़े जातको की आज बड़ी प्रशंसा होगी | माताजी किसी चीज की इच्छा जता सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | व्यापारी नए लाभ कमाने में सफल होंगे | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आप इसमें वृद्धि के रास्ते खोजेंगे | परिवार के सदस्य की मदद से आपका कोई काम पूरा होगा | दाम्पत्य जीवन में तनाव की सम्भावना है, आप इसे बढ़ने ना दे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको को नए काम की जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिस वजह से काम का दबाव भी बढ़ेगा | जमीन जायदाद से जुड़े उलझे हुए मामले आज सुलझने वाले है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी निजी कार्य में आपको भाई या बहन की मदद लेनी पड़ेगी | शाम का समय मित्रो संग बीता सकते है, इस दौरान आपको कुछ नया जानने को मिलेगा | कामकाज में सतर्कता रखे | आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापार को लेकर आपको नया आईडिया आ सकता है, जिसे आप साझेदार से शेयर करेंगे | माताजी से आपको आज आर्थिक मदद मिलने वाली है | वैसे आज के दिन बाहर के खान पान से दूरी रखे, पेट संबंधी विकार हो सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | नौकरीपेशा जातक अपने सीनियर से मदद ले सकते है | ससुराल पक्ष से आर्थिक लेनदेन करने से बचे | विवाहित जातको के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा, परिवार को समय ना दे पाने के कारण शिकायत सुनने को मिलेगी | विद्यार्थियों की शिक्षा में सुधार होगा | कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | जीवनसाथी किसी काम में आपकी सलाह ले सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | घर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन उधार लेनदेन से बचे | विवाहित जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया | क्षमता से बाहर कार्य की जिम्मेदारी लेना बड़ी भूल साबित होगा | नौकरीपेशा जातको के व्यवहार की आज प्रशंसा होगी | संतान आज मन की कोई इच्छा शेयर कर सकती है | दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | व्यापारी जातक नयी योजनाए बना सकते है | अपने खर्चो को लेकर आपको सतर्क होने की जरूरत है | आज सहकर्मी आपसे उधार मन मांग सकता है | परिवार में किसी की तबियत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज किसी व्यक्ति से आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी | किसी आवश्यक कार्य की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान सुरक्षा का ख्याल रखे | क़ानूनी मामले में आपको जीत मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इसका प्रभाव आपके कार्यो पर भी पड़ेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है | जीवनसाथी की सलाह से कोई चीज खरीद सकते है | परिवार के सदस्यों संग समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |