News वास्तु ज्ञान

राशिफल 22 अप्रैल 2021: आज इन राशियों पर होगी श्रीहरि की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | व्यापारियों को आज कुछ आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे | शाम को किसी काम मे मदद मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा | राजनीति से जुड़े जातको को सतर्क रहना होगा, कोई नुकसान पहुंचा सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आलस्य का भाव रहेगा, जिस वजह से काम प्रभावित होगा | किसी को दिया धन आज मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति संतुलित होगी | घर में माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान दे, तबियत बिगड़ने की संभावना है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | छात्रों को पढाई में ध्यान देने की जरूरत है | शाम को कोई मित्र मिलने आ सकता है, मन प्रसन्न होगा | प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी, बातचीत से समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापार में आज समझदारी से काम लेना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है | शाम को पिताजी संग बैठकर किसी जरुरी मुद्दे पर बात करेंगे | विवाहित जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा | आज तली भुनी चीजों का सेवन करने से बचे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | कुछ चीजों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, आपको सावधानी से काम लेना होगा | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को जॉब बदलने का विचार आ सकता है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | जीवनसाथी से किसी तरह की मदद मिलेगी, जिससे आपके काम आसान होंगे | सुख सुविधा से जुडी कोई चीज आज खरीद सकते है | आप योग-व्यायाम की आदत डाले, स्वस्थ शरीर पहली आवश्यकता है | दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, हालाँकि कुछ सोचे हुए कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे | फैमिली बिज़नेस को लेकर पिताजी से सलाह लेंगे | लेनदेन को लेकर चल रही कोई समस्या आज दूर होगी | आज किसी अनजान की मदद करके खुश होंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कम प्रभावी प्रतीत हो रहा है | सेहत को लेकर आज थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन खर्चो में आज कमी देखने को मिलेगी | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय से मन की बात करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | पूर्व में कहीं निवेश किया गया धन बड़ा लाभ देने वाला है, इससे आप प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर दिन फलदायक बीतेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में आज प्रिय से किसी बात पर बड़ी बहस हो सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है, इस वजह से परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | व्यापारियों को आज संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | घर का कोई सदस्य आज किसी चीज की मांग कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी निजी काम को लेकर आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में आज अधिक ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको पहल करने की जरूरत है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कपड़े के व्यापार से जुड़े जातको को अच्छा लाभ होने वाला है | आज जीवनसाथी आपकी बातो को सुनेगा, अपने फैसलों में आपको शामिल करेगा | परिवार में अचानक किसी की तबियत बिगड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन कमजोर रहेगा |

About the author

plusnews24

Leave a Comment