News वास्तु ज्ञान

राशिफल 26 मई 2021: आज लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए आप पर पड़ेगा कैसा प्रभाव…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | किसी काम में अचानक कोई परेशानी खड़ी हो सकती है, आपको तैयार रहना होगा | आज घर के मरम्मत को लेकर पिताजी से बात कर सकते है | सेहत ठीक रहेगी | हालांकि दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में अनुकूल परिणाम मिलेंगे | आज के दिन गलत तरीको से धन कमाने की चेष्टा ना करे, मुसीबत में भी पड़ सकते है | शाम के समय दोस्तों संग मुलाकात होगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते होगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | पारिवारिक परेशानी फिर से उत्पन्न हो सकती है, जिसे लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे | व्यापारी जातक आज निर्णयों में जल्दबाजी ना दिखाए, अन्यथा बाद में परेशानी होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ संबल देगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | कामकाज में मनचाहा लाभ मिलने से चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | नौकरीपेशा जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | इस राशि की महिलाये कीमती वस्तु संभालकर रखे, खोने या रखकर भूलने की संभावना बन रही है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | व्यापारियों जातको की साख में वृद्धि होगी, जिसका उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा | अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की कोशिश करे, अन्यथा आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है | आज जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | राजनीति से जुड़े जातको को आज बड़ा जन समर्थन मिलने वाला है | आज अपनी सूझबूझ से किसी परेशानी को दुर करने में सफल होंगे | शाम के समय अपने परिजनों संग मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | आज आपके कार्य दुसरो की मदद से पुरे होंगे | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में आलस महसूस होगा | आपकी सेहत ठीक रहेगी | शाम के समय परिवार के किसी बड़े से वैचारिक मतभेद खड़े होने की संभावना बन रही है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले भागदौड़ भरा रहेगा | कामकाज को लेकर देर से ही सही लेकिन अच्छे नतीजे मिलेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | आज किसी बात को लेकर अधिक चिंतित होगा, सिरदर्द की वजह बन सकता है | अच्छा होगा इस बारे में किसी से बात करे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा होगी, जिससे आपकी राय ली जा सकती है | मित्रो संग अच्छा समय बताएंगे, आपको कोई मित्र आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में बता सकता है | विवाह योग्य जातको के लिए आज विवाह प्रस्ताव आएगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन अपने कार्यो में सावधानी बरते तो बेहतर है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन शुभ है | आज वाहन आपको धोखा दे सकता है, सावधान रहे | आज जीवनसाथी को अपने किसी मित्र से मिलवा सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जो आपके चेहरे से झलकेगा | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई लाभ होने वाला है | वैसे आज के दिन किसी को भी उधार धन ना दे, अन्यथा वापस मिलने की सम्भावना बेहद कम है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | व्यापारी जातको को आज लाभ हो सकता है, साथ ही वे नए क्षेत्र में हाथ आजमाने का विचार कर सकते है | जीवनसाथी से किसी वजह से तनाव पैदा हो सकता है, आपको इसे दूर करने पर ध्यान देना चाहिए |

About the author

plusnews24

Leave a Comment