News वास्तु ज्ञान

सुख-शांति और समृद्धि के लिए घर में रखें ये चीजें, नहीं होगी धन की कमी

Written by plusnews24

जीवन में कभी भी एक जैसे परिस्थिति नहीं रहती है लेकिन व्यक्ति का प्रयास यही होता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव न रहे लेकिन समय के साथ जीवन में परेशानियां भी आती हैं, जिससे जीवन में तनाव बढ़ता है। वहीं वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए हैं, जिन्हे अपनाकर आप जीवन में आने वाली परेशानियों का प्रभाव काफी कम कर सकते है। वास्तु में बताई गई इन चीजों को अगर आप घर में सही दिशा में रखते हो तो जीवन में आपको परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा और सुख और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।

  • घर में धातु की निर्मित मछली और कछुआ रखना बेहद शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे उत्तर प्रदेश में रखना चाहिए। इस उपाय से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • कुबेर देवता या धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा को वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में लगाना शुभ है। उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना गया है, ऐसे करने से धन और वैभव बढ़ता है। मां लक्ष्मी की वही प्रतिमा घर में लगानी चाहिए, जिसमे वो कमल के आसान पर बैठी हों और हाथों से सोने के सिक्के गई रहे हो।
  • घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही या घड़ा रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में से शुभ बताया है, ऐसा करने से जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घड़े का पानी सुखना नहीं चाहिए। समय-समय पर पानी चेक करते रहे और अगर सूख गया है तो उसे दोबारा भर दें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड रखना बेहद शुभ है। पिरामिड किसी भी चीज का गुण धर्म बदल सकता है। आपको घर में पीतल, तांबे या चांदी का पिरामिड रखना चाहिए। उसे ऐसे स्थान पर रखें, जहां परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हों। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

 

About the author

plusnews24

Leave a Comment