News हेल्थ

हेल्थ टिप्स : इम्यूनिटी बढ़ानी है तो डाइट में जरूर शामिल करें खजूर, मिलेंगे ये जबर्दस्त फायदे

Written by plusnews24

इस समय जबकि पूरी दुनिया कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से जूझ रही है। इससे बचने के लिए मास्क पहनना, बार-बार साबुन से हाथ धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना समेत अनेक तरीके अपनाये जा रहे हैं। वहीं लोग अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने पर भी जोर दे रहे हैं। इसके लिए वह अपने खानपान में भी बदलाव कर रहे हैं। खानपान में बदलाव करने के साथ ही शरीर को मजबूत बनाने के लिए आपको ड्राइफ्रूट्स का सेवन भी नियमित रुप से करना चाहिए।

खजूर भी ड्राइफ्रूट्स का अहम हिस्सा है। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल और फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण विशेष रूप से पाए जाते हैं। खजूर के नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कमजोरी भी दूर होती है। अगर आप कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे हैं तो जल्द रिकवरी के लिए खजूर का सेवन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं खजूर खाने के फायदे और तरीके। .

इम्यूनिटी बढ़ाता है

खजूर का नियमित सेवन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

दिमाग को स्वस्थ रखता है

खजूर खाने से हमारे शरीर का नर्वस सिस्टम मजबूत होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और दूसरे विटामिन काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो दिमाग भी हेल्दी रखते हैं।

खून बढ़ाता है

अगर आपके शरीर में भी खून की कमी है तो खजूर आपको खजूर जरूर खाना चाहिए। इसे आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से शरीर में Red Blood Cells बढ़ते हैं और खून की कमी दूर होती है। साथ ही खजूर खाने से थकान की समस्या भी कम हो जाती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को खजूर जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। खजूर दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

About the author

plusnews24

Leave a Comment