वास्तु ज्ञान

महिलाओं के शरीर के इस हिस्से में तिल होना होता है बहुत शुभ, भाग्य के दम पर मिलता है भोग-विलास

Written by plusnews24

हमारे शरीर में तिल (Mole in body)दो रंग के होते है। लाल और काले। कुछ तिल हमारे जन्म से ही होते है तो कुछ तिल जन्म के बाद हमारे शरीर में आते है। कभी-कभी हमारे शरीर के तिल गायब भी हो जाते है। शास्त्रों में कहा गया है कि हमारे शरीर के तिल हमारे स्वभाव को व्यक्त करते है। ये तिल शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता है। शुभ और अशुभ होना इस पर निर्भर करता है कि ये तिल आपके शरीर पर कहा है।

नाक पर तिल: ऐसा कहा जाता है कि जिसके नाक पर तिल होता है वह बहुत प्रतिभा शाली होता है। उस व्यक्ति में सारे गुण पाए जाते है। वह अपने टेलेंट के दम पर कुछ भी हासिल कर सकता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा होता है। अगर किसी महिला के नाक पर तिल होता है तो वह बहुत लकी होती है। उसके जीवन के सारे सुख उसे उसके भाग्य की वजह से मिलता है।

 

अनामिका उंगली पर तिल: जिन लोगों की हाथ की अनामिका उंगली पर तिल होता है उनमें मां लक्ष्मी का आर्शीवाद होता है। उन्हें कभी किसी चीज के कमी नहीं होती है। यश और वैभव दोनों प्राप्त होते है। वहीं तिल सबसे छोटी उंगली पर है तो वह यशस्वी होता है। जिनके गदेली के बीचों बीच तिल होता है वह बहुत भाग्यवान होते है।

 

होंठ पर तिल: जिन महिलाओं के होंठ पर तिल होता है वे वह बहुत कामकाजी होती है। उन्हें जीवन में बहुत यश मिलता है। ऐसी महिलाएं दिमाग की बहुत तेज भी होती हैं। वे बहुत चालाक होती हैं। लोग इन महिलाओं के दीवाने होते हैं।

 

माथे पर तिल: यदि किसी महिला के माथे पर तिल है तो मतलब उसके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। हां ये ऐसी महिलाएं अपने दम पर जीवन में सफलता हासिल करती हैं। यदि महिला के माथे में दायी तरफ तिल होता है तो उन्हें जीवन में बहुत पैसा मिलता है। वह धन कमाने में माहिर होती है।

अंगूठे पर तिल: यदि किसी लड़की के अंगूठे पर तिल है तो वह स्वभाव में शांत व न्यायप्रिय होगी। ये लड़कियां मेहनती होती हैं और कर्म में यकीन रखती हैं। ये भाग्य के भरोसे रहना पसंद नहीं करती हैं।

 

दायें गाल पर तिल: यदि किसी महिला के दायें गाल पर तिल है तो उसका शादीशुदा जीवन सफल और सुखी होता है। वहीं बायें गाल पर तिल होने का मतलब है उसके जीवन में बहुत संघर्ष है।

About the author

plusnews24

Leave a Comment