News वास्तु ज्ञान

राशिफल 06 जून 2021: इन राशि वालो के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन कई मामलो में फलदायी साबित होगा | कामकाज को लेकर सन्तुष्टिभरे नतीजे मिलने से राहत रहेगी | आज के दिन लोन या उधार धन लेने से बचे, चुकाने में परेशानी होगी | परिवार का माहौल आपको रास आएगा | दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि कामकाज में चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा | आज किसी कार्य मे आपको पिताजी के सहयोग की आवश्यकता होगी | आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | शाम के समय थकान या सिरदर्द हो सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन खर्चीला साबित होगा | घर में बीमार चल रहे सदस्य पर धन खर्च होगा | कामकाज को लेकर स्थिति पक्ष में है | संतान पढ़ाई को लेकर कुछ जरुरी बात कर सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | विवाहित जातको को जीवन साथी को समय देने की जरूरत है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना रहे है, तो आज भाग्य पक्ष में है | आज किसी मित्र को आपसे आर्थिक मदद की दरकार होगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन लाभदायी साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंझस्य बढ़ेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिश्रित फल देने वाला प्रतीत हो रहा है | आज के दिन कहीं भी धन निवेश करने से पहले, उसके सभी पहलुओं पर विचार कर ले | स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या से आज निजात मिलने के आसार बन रहे है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन खास साबित होगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | आज किसी कार्य में आपको भाई या बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | किसी कार्य में उम्मीद से अधिक धन खर्च होगा, लेकिन ये शुभ फल लेकर आएगा | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनाव की स्थिति दूर होगी | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा, बशर्ते आप सावधानी रखे | नौकरीपेशा जातक आज बॉस को शिकायत का मौका ना दे | इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अभी और मेहनत करनी होगी | दाम्पत्य जीवन आपसी प्रेम से आगे बढ़ेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा | आज किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहे , अन्यथा बड़ी मुसीबत हो सकती है | हालाँकि नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव की सम्भावना है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | किसी कार्य को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत रंग लाएगी | हालाँकि अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे  | संतान किसी चीज की जिद कर सकती है, आप उनकी जिद पूरी करेंगे | शाम का समय माता पिता संग बीतेगा, आप सुकून महसूस करेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा | आज ना चाहते हुए भी कोई खर्चा करना पड़ सकता है | महिलाये अपनी कीमती वस्तुओ को संभाल कर रखे, खोने  की सम्भावना है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ साबित होगा | जिस भी कार्य को आप हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन ख़ास साबित होगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा साबित होगा | घर में किसी के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी | कामकाज में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | जीवनसाथी संग भविष्य को लेकर कुछ जरूरी बाते होगी |

About the author

plusnews24

Leave a Comment