News वास्तु ज्ञान

राशिफल 27 मई 2021: आज बन रहा है सिद्ध योग, जानिए किसे मिलेगा लाभ…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकानभरा साबित हो सकता है | आपको अपने शत्रुओ से भी सतर्क रहने की जरूरत है, वे अहित करने की कोशिश कर सकते है | दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज समय निकालकर आप अधूरे कार्यो को पूरा करेंगे | दोपहर के बाद व्यापारियों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | शाम का समय परिजनों संग मौज मस्ती में बीतेगा | किसी कार्य के चलते अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी | आप आमदनी के अन्य स्त्रोत ढूंढने की कोशिश कर सकते है | आज किसी महान शख्सियत से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है | विवाहित जातको के लिए दिन प्रेम से भरा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कार्यो में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जो दुसरो की मदद लेने से दूर होगी | सरकारी नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है | आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | हालाँकि सेहत को लेकर आज किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी कामकाज में हाथ बंटाने की इच्छा जता सकता है, आप सुनकर प्रसन्न होंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यापारी जातक आज जोखिम उठाने से बचें नुकसान होने की सम्भावना है | इस राशि के छात्रों को गुरुजनो से मदद की दरकार होगी | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आज जीवनसाथी से मन में दबी कोई बात शेयर कर सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | बशर्ते अपनी वाणी पर काबू रखे,अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते है | संतान को लेकर कोई चिंता दूर होगी | परिवार का माहौल सुकून देगा | आज उधार लेनदेन में सतर्क रहे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग दोनों मिलेंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ मामलो में ख़ास साबित होगा | आय के नए स्त्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | आज परिवार में नई सम्पत्ति खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर बनाये रखे, तबियत बिगड़ सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | जिस भी वजह से शाम को थकान महसूस होगी | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले को आपस में सुलझाने की कोशिश कर सकते है | अपने खर्चो को लेकर आपको संयमित होने की जरूरत है, अन्यथा आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारियों को आज अपने आस पास परिवर्तन करने की इच्छा जाग सकती है | इस राशि के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलने वाले है, आप प्रयास करते रहे | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में उठापटक का सामना करना पड़ सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | अचानक किसी परेशानी से रूबरू होना पड़ सकता है | कहीं निवेश करने का मन बना रहे है, तो विशेषज्ञ से सलाह ले तो बेहतर है | आज आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते है, आपको सावधान रहने की जरूरत है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | दोपहर के बाद कार्यो में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर रौनक आएँगी | आज कोई मित्र घर बुला सकता है, मौज मस्ती में समय बीतेगा | आर्थिक मामले में दिन सामान्य रहेगा | लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |

About the author

plusnews24

Leave a Comment