News वास्तु ज्ञान

09 अप्रैल 2021: किसी को मिलेगी खुशखबरी, तो किसी को मिलेगी निराशा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Written by plusnews24

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज से जुड़े बड़े फैसलों को लेने से पहले दो बार विचार करे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | किसी काम में आपको पिताजी से मदद लेनी पड़ेगी | शाम को जीवनसाथी से अनबन होने की सम्भावना है, इससे बचने की कोशिश करे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज काम से ध्यान भटकने ना दे | कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आज बाहर ही सुलझ सकता है, आपको प्रयास करने होंगे | परिवार का कोई सदस्य किसी काम की जिम्मेदारी सौंप सकता है | सेहत बढ़िया रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यवसाय को लेकर बनाई गयी योजनाए सफल होती देख आप प्रसन्न होंगे | सेहत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले आज साथ में अच्छा समय बिताएंगे | विवाहित जातक ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन ना करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज कोई आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों को आज धन की जरूरत पड़ सकती है | आज शरीर से जुडी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है | आज कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, जिस वजह से थोड़ी निराशा रहेगी | अपनों की फरमाइश को पूरा करने में बड़ा खर्चा हो सकता है | हालाँकि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम आपको सुकून देगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कारोबार में तेजी से बदलाव आने वाले है, आप उनके लिए तैयार रहे | छात्र नए कोर्स में दाखिला लेने का विचार कर सकते है | विवाह योग्य जातको के विवाह की बात परिवार में चल सकती है | बाहर के खानपान से दूरी रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में सावधानी बरते, ये आपके कार्यो को सफल करेगा | नए आर्थिक स्त्रोत तलाश कर रहे जातको को मित्र से सलाह मिल सकती है | इस राशि के बुजुर्ग जातक अपनी सेहत को लेकर खास सावधानी बरते |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको अपनी दिखावे की जिंदगी को बदलने की जरूरत है, अन्यथा आर्थिक संकट में घिर सकते है | संतान के भविष्य को लेकर विचारमग्न रहेंगे | दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा, जिस वजह से चेहरे पर ख़ुशी और शांति का भाव रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इस वजह से आपके कामकाज में भी तेजी देखने को मिलेगी | व्यापारियों को अच्छा फायदा होने वाला है, ये आर्थिक स्थिति को संबल देगा | पड़ोसी से किसी बात पर बहस हो सकती है, इसे बढ़ने ना दे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके मन में कई विचार चलेंगे, जिस वजह से असमंझस की स्थिति रहेगी | नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यक्षमता में सुधार लाने की कोशिश करेंगे | निजी संबंधो में भावनाये हावी रहेगी, इस दौरान कोई फैसला लेने से बचे | शाम को दोस्तों संग मुलाकात कर सकते है |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अतीत की कुछ बाते परेशान करेगी, लेकिन आप आज पर ध्यान लगाने की कोशिश करे | किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने में आप सफल होंगे | संतान व्यापार में हाथ बंटाने की इच्छा जतायेगी, आप प्रसन्न होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | लम्बे समय विचार कर रहे किसी कार्य को आज पूरा कर सकते है | वैसे आज के दिन अपनी वाणी पर भी काबू रखे, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा, आप वजह जानने की कोशिश करे |

About the author

plusnews24

Leave a Comment