cricket

4 मिनट का ओवर, 6 गेंद फेंक अर्जुन तेंदुलकर ने लूटी महफ़िल, तो ख़ुशी से झूम उठी सूर्या और रोहित की पत्नियां

Written by plusnews24

इन दिनों भारत मे क्रिकेट का महासंग्राम आईपीएल चल रहा हैं जिसका क्रेज फैंस के सिर पर चाड कर बोल रहा है। इन सभी मैचों के बीच कल आईपीएल के 25वें मैच मे कुछ ऐसा देखने को मिला जिसको देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। आईपीएल के आखिरी ओवर मे गेंदबाजी करके मुंबई के हाल मे डेब्यू करने वाला खिलाड़ी ने पूरे मैच की महफ़िल लूट लिया। अर्जुन की गेंदबाजी को देखकर सिर्फ अर्जुन के परिवार ही नहीं एक और खिलाड़ी की पत्नी भी काफी खुश हुई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Arjun Tendulkar को विकेट लेते देख खुशी से झूम उठी देविशा

कल आईपीएल के 25वें मैच मे मुंबई इंडियस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मे भिड़ंत देखने को मिली जिसको मुंबई इंडियंस ने 14 रन से अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने विश्वास जताते हुए अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मैच के आखिरी ओवर ने गेंदबाजी थमाई। अर्जुन ने कप्तान का मान रखते हुए मुंबई को विकेट लेते हुए जीत दिलवाई।

अर्जुन ने मैच के आखिरी ओवर मे गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार का विकेट लिया जिसको देखकर मुंबई इंडियंस के अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा खुशी से झूम उठी। वहीं मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव भी खुशी मानते हुए देखा गया।

Arjun Tendulkar ने लिया आईपीएल करियर का पहला विकेट

मैच का आखिर ओवर को फेंकने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन को चुना। अर्जुन के पांचवी गेंद को खेलने के भुवी खेलने के लिए क्रीज पर थे। मैच अपने आखिरी पड़ाव मे पहुँच चुका था। अर्जुन की पांचवीं गेंद पर भूवी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट मारने की कोशिश की, गेंद हवा में थी। जिसको रोहित शर्मा ने आगे बढ़ते हुए गेंद को कैच कर लिया। इसके बाद रोहित ने अर्जुन की ओर इशारा करके जश्न मानते हुए अर्जुन की तरफ बढ़ते चले गए।

अर्जुन की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। क्योंकि ये विकेट आईपीएल में अर्जुन का पहला विकेट  था। ड्रेसिंग रूप में बैठे सचिन भी खुशी से फुले नहीं समा नहीं रहे थे। वहीं, मैदान पर अर्जुन को सभी खिलाड़ी बधाई देने लगे।अर्जुन के आंखों में इमोशन साफ झलक रही थी।लेकिन उन्होंने अपने आंसू को टपकने नहीं दिया।

 

About the author

plusnews24

Leave a Comment