राजनीतिक

देश के कुछ राज्यों में नहीं है कोरोना का असर, कम संख्या में हैं मरीज

Written by plusnews24

देश में कोरोना वायरस (Corona virus) की दूसरी लहर का प्रकोप पूरी तरह से फैल चुका है। एक दिन में बड़ी संख्या में आकड़ो में बदलाव आ रहा है। आकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 1.84 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) हुए हैं तो 1 हजार से अधिक लोगों की जाने जा चुकी हैं।  एक दिन में हजारों की संख्या में मरीज पाए जा रहे है। बीते कुछ वीक पहले ही जहां देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 1.5 लाख तक रह गई थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड 13 लाख के पार जा चुका है। लेकिन अब भी देश में कुछ ऐसे 9 राज्य है जहां  कोरोना की दूसरी लहर का खास असर नहीं पड़ा है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या अब भी 500 से कम है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा है मरीज
कोरोना की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है।  जहां पिछले कई दिनों से रोजाना 50 से 60 हजार लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या करीब 6 लाख के करीब पहुंच गई है, राज्य में अब तक 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जहां 1,09,139 मरीजों का इलाज हो रहा है।

उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है जहां 95,980 एक्टिव केस हैं। इसके बाद कर्नाटक में 78,636, केरल में 52,450, तमिलनाडु में 49,985, मध्य पदेश में 43,539, दिल्ली में (43,510), राजस्थान में 40,690, गुजरात में 34,555, पश्चिम बंगाल में 29,050, पंजाब में 28,184, आंध्र प्रदेश में 25,850, तेलंगाना में 25,459 और हरियाणा में24,207 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इन राज्यों में कोरोना के केस कम हैं

बताया जा रहा है कि  पहली लहर की तरह इस बार भी बहुत स्टेट और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां कोरोना के नए केसों की संख्या 500 से भी कम है। इनमें नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश में इस समय कोरोना के केवल 55 मरीज हैं तो लक्षद्वीप में 86 और अंडमान निकोबार आइलैंड में 93 एक्टिव केस हैं। मणिपुर में 118, नागालैंड में 174 और सिक्किम में 175 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनके अलावा मिजोरम में 204, मेघालय में 270, त्रिपुरा में 312 एक्टिव केस हैं।

About the author

plusnews24

Leave a Comment