News वास्तु ज्ञान

राशिफल 17 अप्रैल 2021: आज वृष में विराजेंगे चंद्र देव, इन 5 राशियों को होगा लाभ

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | कामकाज में आपके प्रयास सफल होंगे | हालाँकि आप मेहनत में कमी ना आने दे | घर परिवार में छोटी सी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसका आप हिस्सा बनेंगे | परिवार के किसी फैसले मे जीवनसाथी का साथ रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने कामकाज को लेकर किसी से राय ले सकते है | आर्थिक मामलो में आज सावधानी बरतनी होगी | संतान आपसे किसी चीज की जिद कर सकती है | कला व साहित्य से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ साबित होगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात के लिए उनके घर जा सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकान भरा रहेगा | आज कुछ खर्चे होंगे, हालांकि ये आवश्यक भी होंगे | दाम्पत्य जीवन में उठापटक की स्थिति बन सकती है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपनी फिजूलखर्ची की आदत में कटौती करने की जरूरत है | व्यापारियों को आज किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन ये जल्द ही दूर हो जाएगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन भाई बहनो से बहस हो सकती है | कार्यक्षेत्र में आने वाले बदलाव आपको रास आएंगे | अचानक कोई पुरानी बात याद आएगी, जिससे मन प्रसन्न होगा | व्यापारी जातको को उम्मीद से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, हालाँकि इसका लाभ भी मिलेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ कार्यो में जल्दबाजी दिखाना गलती साबित हो सकता है | परिवार में सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर चर्चा होगी, जिस वजह से तनाव पैदा हो सकता है | निवेशकों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | अचल सम्पति से लाभ होने की सम्भावना बढ़ रही है | व्यापारियों को अपनी  कार्यशैली में परिवर्तन लाने की जरूरत महसूस होगी | ससुराल पक्ष से कोई मदद के लिए आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | छात्रों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिस वजह से आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | ऑफिस में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन इसे हावी ना होने दे | जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आपको चिंतित कर सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में शत्रुओ से सावधान रहना होगा | आर्थिक मामलो को लेकर दिन फलदायी साबित होगा | सरकारी कार्य के लिए जाने से पहले दस्तावेजों को सही से चेक कर ले | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका प्रगति लेकर आया है | बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि करेगा | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है | जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, ध्यान दे | संतान को लेकर चिंता दूर होगी | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | बड़े आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधानी बरतनी होगी | शाम के समय अचानक यात्रा करनी पड़ेगी | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन मेहनत भरा साबित होगा | रात्रि के समय मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | कोई इच्छा अधूरी रह सकती है, जिस वजह से मूड ऑफ रहेगा | आप दोस्तों संग वक़्त बिताये, अच्छा महसूस करेंगे |

About the author

plusnews24

Leave a Comment