News वास्तु ज्ञान

अक्षय तृतीया : अपनी राशि के अनुसार जातक इन खाने की चीजों की करें खरीदारी, होता है शुभ

Written by plusnews24

हिंदू धर्म में लोग अक्षय तृतीया को बहुत मानते हैं। उनके लिए यह पर्व बहुत खास होता है। इस दिन लोग खरीददारी (Shopping) को बहुत शुभ मानते हैं। इस पावन दिन पर वाहन, घर और आभूषण खरीदने का विशेष महत्व होता है। कहा गया है इस दिन इन चीजों के साथ-साथ आप खाने की चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन खाने की चीजों की खरीदारी करना भी बहुत शुभ माना गया है। 14 मई को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि इस दिन अपनी राशि के अनुसार जातकों को खाने की किस चीज की खरीदारी करना शुभ होगा।

मेष राशि

अक्षय तृतीया के पावन पर्व के दिन मेष राशि के लोगों को मसूर की दाल खरीदना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मसूर की दाल की खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

वृष राशि

अक्षय तृतीया के पावन दिन पर इस राशि के लोगों को चावल और बाजरा खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चावल और बाजरा खरीदने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।

मिथुन राशि

अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर मिथुन राशि के जातकों को मूंग और धनिया खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल मिलता है।

कर्क राशि

अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि के जातकों को दूध और चावल की खरीदारी करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इस पावन पर्व पर ऐसा करना बहुत शुभ होता है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को इस दिन फल खरीदने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फल खरीदना बहुत अच्छा माना गया है।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को इस दिन मूंग की दाल खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है।

तुला राशि

अक्षय तृतीया के पावन दिन पर तुला राशि के लोगों को चीनी और चावल खरीदना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इस दिन ऐसा करने से जीवन में सुख के द्वार खुल जाते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को गुण और पानी खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है ऐसा करने से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि

अक्षय तृतीया के दिन इस राशि के लोगों को केला और चावल खरीदना चाहिए। कहा गया है ऐसा करने से धन का लाभ होगा।

मकर राशि

अक्षय तृतीया के दिन इस राशि के लोगों को दाल और दही खरीदना चाहिए। कहा गया है ऐसा करने से उनके सभी कार्य अच्छे होंगे।

कुंभ राशि

अक्षय तृतीया के दिन कुंभ राशि के जातकों को तेल खरीदने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तिल खरीदने से उनकी सारी समस्याओं से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा।

मीन राशि

अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि के लोगों को हल्दी और दाल खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से उन्हें शुभ फल प्राप्त होंगे।

About the author

plusnews24

Leave a Comment