News वास्तु ज्ञान

राशिफल 14 मई 2021: आज अक्षय तृतीया के दिन इन 4 राशियों को होगा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा, इस वजह से आपको संभलकर रहने की जरूरत है | अपने स्वास्थ्य को लेकर आज गंभीर रहे | व्यापारी जातक आज अनुभवी से सलाह ले सकते है | विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाने में असमर्थ होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
 
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अटका हुआ धन मिलेगा, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | परिवार की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए खरीददारी कर सकते है | साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे जातको को आज जीवनसाथी से सलाह की आवश्यकता होगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आज लाभ होगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी | आज कोई मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है, आप उसकी मदद करेंगे | नौकरीपेशा जातक उच्च अधिकारीयों का ध्यान खींचने में सफल होंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि कार्यक्षेत्र में अपने कान और आँख खुले रखे, अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान दे | आप पर परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे | व्यापारी जातक आज कुछ नई नीतियों पर काम करेंगे | राजनीती से जुड़े जातको का सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा | आज लम्बे समय बाद मित्र से मुलाक़ात होगी, आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, हालाँकि कुछ व्यस्तता रहेगी | जिस वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | व्यापारी जातक आज नई डील कर सकते है | आज कोई बड़ा खर्चा होने की सम्भावना बन रही है | जीवनसाथी संग किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अपने काम को लेकर आज किसी से मदद लेना आपकी गलती साबित हो सकता है | घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्लानिंग हो सकती है | आज जीवनसाथी से ऐसी कोई बात ना कहे जो विवाद की वजह बने |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा | कार्यो में आपको उम्मीद से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफल होंगे | आज के दिन किसी से उधार धन ना ले, क्योंकि वापस करना मुश्किल होगा | आज जीवनसाथी व्यापार में हाथ बंटाने की इच्छा जता सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कहीं धन निवेश करने की सोच रहे है, तो किसी विशेषज्ञ की मदद ले | संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उनकी भविष्य की चिंता कम होगी | शाम का समय आप मित्रो संग मौज मस्ती करने में बीता सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातक अपने जूनियर संग इज्जत से पेश आये, तभी वे आपकी इज्जत करेंगे | सामाजिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी, आपको जीवनसाथी से समर्थन मिलेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिस वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है | आज कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में ना ले | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के लिए कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करेंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | आज आपका ध्यान आमदनी के स्त्रोत में वृद्धि करने पर रहेगा | विदेश से व्यापर करने वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा साबित हो सकता है | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद पैदा होने की सम्भावना बन रही है |

About the author

plusnews24

Leave a Comment