News वास्तु ज्ञान

राशिफल 20 मई 2021: आज इन राशियों को होगा धनलाभ, जानिए अपनी राशि का हाल…

Written by plusnews24
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने कामकाज में आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको  की ऑफिस में नए लोगो से मुलाक़ात होगी | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | शाम का समय दोस्तों संग मौज मस्ती में बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार में आज किसी जरूरी मुद्दे पर बात होगी, जिसमे आपकी राय की जरूरत होगी | व्यापारी आज किसी अटकी हुयी डील को पूरा करने पर जोर देंगे | पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे जातको को आज सफलता मिलने की सम्भावना है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सुखद बीतेगा | आज कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद मुलाकात के लिए आ सकता है, जिस वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | इस राशि की महिलाये बहुमूल्य वस्तुओ को संभाल कर रखे, खोने की सम्भावना बन रही है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लिए है | आज धन लाभ होने के संयोग बन रहे है, भाग्य साथ है | आज के दिन अपने भविष्य से जुड़ा निर्णय सोच समझ कर ही ले | व्यापारियों को आज मनचाहे लाभ प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | आज किसी सामाजिक काम में उलझ सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में बॉस से कोई उपहार मिल सकता है | अविवाहित जातको के विवाह की योजना बन सकती है | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए कामकाज में सावधानी बरतनी होगी | इस राशि के विद्यार्थियों को अपने गुरुजनो  से  मदद मिलेगी | कोई मित्र मांगलिक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सकता है | गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | ऑफिस में आज किसी काम में उलझे सहकर्मी को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | व्यापारियों को आज नई योजना बनाने पर मजबूर होना पड़ सकता है | सेहत के मामले में दिन शुभ है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि आर्थिक मामलो में दिन पक्ष में रहने वाला है | निवेश करना चाहते है, तो दिन शुभ है | आज किसी मित्र से मुलाकात करने की इच्छा हो सकती है | आज परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, आपको धैर्य रखना होगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ेंगे | सेहत के मामले में दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको को अधिक समय तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | गृहस्थ जीवन में प्रेम भाव रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | अपने किसी काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की आपकी कोशिश सफल होती दिख रही है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आज वाहन आपको जरूरत पड़ने पर धोखा दे सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है | कोई सम्पति खरीदने का मन बना रहे है, तो आज का दिन शुभ है | आज के दिन किसी से मन की बात न कहे | आज किसी काम में आपको मित्र या भाई की मदद लेनी पड़ सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा |जरूरी काम के लिए जाते समय माता पिता का आशीर्वाद अवश्य ले | व्यापारियों को आज अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है |  जीवनसाथी संग रोमांटिक शाम बिताएंगे |

About the author

plusnews24

Leave a Comment