cricket

आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, 15 करोड़ में बिके इस खिलाड़ी ने दिया धोखा, धोनी की ग्रैंड विदाई पर लगा ग्रहण

Written by plusnews24

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। 52 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ मैच होंगे। फाइनल 28 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है।

लीग का पहला मैच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। हालांकि, आईपीएल शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली सीएसके के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रूपये की बड़ी कीमत में खरीदा है। हालांकि, स्टोक्स के लिए टेस्ट क्रिकेट सबसे अधिक अहम है। टेस्ट लगातार खेलते रहने के लिए स्टोक्स ने वनडे से भी संन्यास लिया था। अब तक खेले 43 IPL मैचों में स्टोक्स ने 920 रन बनाने के अलावा 28 विकेट लिए हैं। वह टूर्नामेंट में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका स्ट्राइक-रेट 134.5 का रहा है।

आईपीएल 2023 में आखिरी बार नज़र आएंगे धोनी

इस बात में कोई संकोच नहीं है कि महेन्द्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। इसे यादगार बनाने के लिए सीएसके मैनेजमेंट खास तैयारियां भी कर रहा है। ऐसी उम्मीद है कि धोनी चेपक में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं।

हालांकि, इस पर आखिरी फैसला खुद धोनी लेंगे. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धोनी ने अभी तक सीएसके मैनेजमेंट को अधिकारिक तौर इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है।

About the author

plusnews24

Leave a Comment