1. कल तारीख 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरु होने वाली हैं। ये आस्था का पर्व नौ दिनों तक पूरे देश में मनाया जाता है। नवरात्रि को साल में दो बार लोग मनाते हैं। इसमें मां दुर्गा के अलग अलग 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसा मना जाता है कि माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट समाप्त हो जातै हैं और व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी होती है. आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि मां के इस पर्व से जुड़ी कुछ खास बातें…कब तक हैं चैत्र नवरात्रि 2021?
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल, दिन मंगलवार से शुरू होंगी जो कि 22 अप्रैल, दिन गुरुवार को समाप्त होगी।
2. क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त ?
चैत्र नवरात्रि 2021 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- 13 अप्रैल की सुबह 05 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक।
इस मुहुर्त की अवधि 04 घंटे 15 मिनट। इसी के साथ इस
घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक होगा।
3. क्या करना होगा उचित?
नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूरे मन से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इन 9 दिन हर तरह के वाद विवाद से बचना चाहिए। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। बह्यचर्य का पालन करना चाहिए। प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. किसका करें सेवन?
नवरात्रि के 9 दिनों में अगर आप उपवास हैं तो इस दौरान ड्राई फ्रूट्स, सिंघारे का आटा, साबूदाना ,कुट्टू का आटा और मखाने आदि खाने चाहिए।
5. महत्व
नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की दाती है। भक्त जन मां के इन 9 दिनों के पर्व में नौ दिन तक व्रत रखते हैं। ऐसा माना जाता है नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना करने से माता रानी का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहता है।
किस दिन होगी किस देवी की पूजा ?
• पहला दिन- मां शैलपुत्री पूजा, 13 अप्रैल 2021,
• दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा, 14 अप्रैल 2021
• तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा, 15 अप्रैल 2021
• चौथा दिन- मां कूष्मांडा पूजा, 16 अप्रैल 2021
• पांचवां दिन- मां स्कंदमाता पूजा, 17 अप्रैल 2021
• छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा, 18 अप्रैल 2021
• सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा, 19 अप्रैल 2021
• आठवां दिन- मां महागौरी पूजा, 20 अप्रैल 2021
• नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री पूजा, 21 अप्रैल 2021
• दसवां दिन- व्रत पारण, 22 अप्रैल 2021