News राजनीतिक

UP: तीन लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने बनाया समझौते का दबाव

Written by plusnews24

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में खेत में मजदूरी करने के गईं दो सगी बहनो सहित तीन लड़कियों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला जिले के फूलबेहड़ क्षेत्र (Phulbehad area) के कोतवाली सदर के एक गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों पीड़ित युवतियों की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है। कोतवाली सदर के एक गांव निवासी दो सगी बहनें अपनी मौसेरी बहन के साथ शुक्रवार सुबह गांव के ही एक युवक के बुलावे पर फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं थीं।

तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर शाम करीब पांच बजे जब वह खेत से घर के लिए निकलीं तो खेत मालिक ने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह दो सगी बहने अपनी मौसेरी बहन के साथ एक युवक के कहने पर फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं थीं। शाम को काम पूरा करने के बाद करीब 5 बजे जब वो वापस घर के लिए निकलीं तो खेत के मालिक ने पांच लोगों को फ़ोन करके बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपी उन्हें गन्ने के खेत में ले खींचते हुए ले गए, जिसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ गैंग रेप (gang rape) किया गया।

आरोपी तीनों पीड़ित लड़कियों को मौके पर बेसुध छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने लड़कियों के बयान के आधार पर एक आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे लड़कियां पहले से ही जानती थीं। एसपी विजय ढुल (Vijay Dhul) का कहना है कि सोशल मीडिया पर तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने आरोप लगाया जा रहा है लेकिन तहरीर में दो बहनों ने ही रेप का आरोप लगाया है। मामला दर्ज करके लड़कियों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। वहीं सामने आ रहा है कि मामले की जानकारी शुक्रवार को ही सदर पुलिस को हो गई थी लेकिन पुलिस पीड़ित पर पक्ष पर समझौते का दबाव बना रही थी। इस बीच जब मामला मीडिया के सामने आया तो पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

About the author

plusnews24

Leave a Comment