News वास्तु ज्ञान

Vastu tips : घर में हो रहे रोजाना झगड़े और बाधाओं को दूर करता है Kapoor का टुकड़ा, ऐसे करें प्रयोग

Written by plusnews24

वास्तु शास्त्र के कुछ टिप्स अपनाकर हम घर के दोषों को दूर करते हैं। ऐसे बहुत से उपाय हैं। जिनको अपनाकर हम घर की समस्या क्लेश आदि को दूर कर सकते हैं। उपायों में एक उपाय है कपूर। अकेले हैं घर की कई वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। घर की सभी समस्याएं खत्म कर देता है। हम कपूर के आसान से तरीके को अपनाकर घर में सुख-शांति बरकत ला सकते हैं।

कहा जाता है कि कपूर को जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस तरह एक कपूर के टुकड़े से घर के वास्तु दोषों से मिलेगा छुटकारा…

घर में लाएं सुख शांति

यदि घर में झगड़े होते हैं और घर में अशांति बनी रहती है तो घर की सुख शांति वापस लाने के लिए कपूर का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए रोज सुबह शाम कपूर को देसी घी में भिगोकर जलाएं, फिर उसे घर के चारों ओर घुमाएं। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। कपूर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है आपसी रिश्ते काफी अच्छे होते हैं। आपसी झगड़े खत्म हो जाते है। खुशी का महौल बना रहता है।

तरक्की के लिए कपूर के साथ जलाएं लोंग

यदि आपके व्यापार और नौकरी में समस्या आ रही है तो रोजाना रात में किचन का सारा काम खत्म होने के बाद सब जगह पर एक कटोरी में लौंग और कपूर को जलाएं। ऐसा करने से घर के सदस्यों की तरक्की होगी और घर में भंडार हमेशा भरा रहेगा घर में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगे। शाम के समय कपूर और लौंग को जलाकर पूरे घर में घुमाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसका असर आप को थोड़े ही दिन में महसूस होने लगेगा।

About the author

plusnews24

Leave a Comment